बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं, संवाददाता। यात्रियों को बस स्टैंड छोड़कर वर्कशॉप जा रही बदायूं डिपो की बस शहर में इंदिरा चौक के पास सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के खंभे तोड़ते हुए खुले नाले में जा घुसी। गनीमत रही बिजली के खंभे से जैसे ही बस टकराई वैसे ही लाइन टूटकर नीचे सड़क पर आ गिरी। चालक और परिचालक कूदकर अपनी जान बचाई। बिजली का खंभा टूटने से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति करीब साढ़े आठ घंटे तक बाधित रही। हादसा रात डेढ़ बजे उसे समय हुआ जब बदायूं डिपो की बस यात्रियों को छोड़कर वापस दातागंज रोड स्थित वर्कशॉप में जा रही थी। जैसे ही बस इंदिरा चौक के पास शोरूम के सामने पहुंची, तभी चालक बस से संतुलन खो बैठा। बस सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे से बस टकराते हुए खुले नाली में जा घुसी। धमाके से आवाज सुनकर आसपास के इलाकों के लोगों की नींद टूटी। बाह...