बरेली, अप्रैल 23 -- बरसेर। सिरौली के गांव जंगबाजपुर में हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।गांव जंगबाजपुर के पुष्पेन्द्र उम्र 21 वर्ष मजदूरी करता है। बुधवार सुबह गांव के ही नंदकिशोर मकान पर मजदूरी कराने ले गए थे, वह निर्माणाधीन मकान के बीम का सरिया सीधी कर रहा था, तभी सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। कानूनगो, लेखपाल और थानाध्यक्ष विनोद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। यह भी पढ़ें- भगवतपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत यह भी पढ़ें- बांका: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.