इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- ऊसराहार। ताखा तहसील क्षेत्र के सरावा गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। इस आग में करीब 17 बीघा खड़ी गेहूं की फसल और 100 से अधिक बीघा गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। घटना से क्षेत्र के कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग में राजेंद्र जाटव की 5 बीघा खड़ी फसल और 2 बीघा गेहूं के गट्ठर, ओंकार चौधरी के 8 बीघा गट्ठर और रामकुमार के 2 बीघा गट्ठर जल गए। वहीं, उपेंद्र चौधरी, विशाल और सरला के करीब 35 बीघा, रिंकू के 20 बीघा तथा ईश्वरी देवी और नरेंद्र कुमार के 10-10 बीघा गेहूं के अवशेष भी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा मोनू शुक्ला, राजेश तिवारी, शिखा तिवारी, उमाकांत, राजू, मिठ्ठूलाल सहित कई अन्य किसानों की फसल और भूसा भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतन...