इटावा औरैया, मार्च 30 -- थाना क्षेत्र के गांव निनावा में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी एक झोपड़ी पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी समेत उसमें रखी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में एक गाय और एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। गांव निवासी रानी देवी पत्नी सुदामा लाल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जो सीधे उनकी झोपड़ी पर आ गिरी। चिंगारी गिरते ही झोपड़ी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय झोपड़ी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा करीब दो कुंतल भूसा, पांच कुंतल गेहूं, जीन पाइप, चारपाई, दो साइकिल समेत अन्य घरेलू...