हापुड़, जून 27 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित घुमंतू जाति के लोगों की दो झुग्गी ऊपर से जा रही हाईटेंशन तार की चिंगारी से जलकर गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग आसपास की दर्जनों झोपड़ी में नहीं पहुंची। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सास ली। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने घुमंतू के दर्जनों लोग झोपड़ी डालकर रहते हैं। इन झोपड़ियों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। शुक्रवार दोपहर को अचानक तारों से निकली चिंगारी गिरने से दो झुग्गी में अफरा तफरी मच गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और झोपड़ी स्वामियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल केंद्र...