हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
बागपत, अप्रैल 21 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव निवासी किसान सतीश पुत्र हुकम ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गई हुई है। सोमवार शाम को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से उसकी गन्ने की फसल में आग लग गई। उसने पड़ोसी किसानों सोनू, अनिल, गौरव, वीरेंद्र, मिंटू, सूरजपाल आदि की मदद से आग पर काबू पाया। किसान की तीन बीघा ईंख जल गई। सिंघावली अहीर गांव निवासी किसान उदयभान पुत्र जयपाल के खेत सराय मोड के पास हैं। उसके खेतों के ऊपर से भी हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। उसके खेत में भी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से आठ बीघा ईंख की फल जल गई। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.