हमीरपुर, मार्च 28 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र ग्राम विदोखर में हार्वेस्टर को मोड़ते समय हाईटेंशन लाइन के खंभे से टक्कर लग जाने से हुई स्पार्किंग के चलते चिंगारी गिरने से गेहूं एवं अरहर की आठ बीघे फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। क्षेत्र के ग्राम विदोखर पुरई में कृष्ण कुमार शर्मा के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी। खेत के समीप से ही हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। हार्वेस्टर को मोड़ते समय हार्वेस्टर खंभे से टकरा गया। इससे स्पार्किंग हो गई और आग का एक बड़ा गोला गेहूं की फसल में आ गिरा। इससे कृष्ण कुमार शर्मा की तीन बीघे गेहूं की फसल तथा हनुमान प्रजापति की पांच बीघे अरहर की फसल जलकर खाक हो गई। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद हार्वेस्टर चालक हार्वेस्टर लेकर फरार हो गय...