इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- ऊसराहार। ताखा तहसील क्षेत्र के नगला बंधा गांव में बुधवार दोपहर खेत में पड़े गेहूं के अवशेषों में अचानक आग लग गई। कंबाइन से कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों पर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गिरने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 12 बीघा क्षेत्र में फैले गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। खेत से उठती लपटों को देखकर किसान कुंदन सिंह को घटना की जानकारी हुई। वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और पेड़ों की डालियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक अधिकांश अवशेष जल चुके थे, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लेखपाल प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तरह अवशेष जलने पर किसी प्रकार की राहत का प्रावधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.