लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव नौधन निवासी एक युवक रविवार की देर रात खेत में गेंहू की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। बताते हैं कि खेत के पास ही वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव नौधन निवासी दीन बंधु का 40 वर्षीय बेटा भानू रविवार की रात गांव के बाहर खेत में गेंहू की फसल रखवाली करने गया था। बताते हैं कि खेत के पास ही हाईटेंशन लाइन निकली है, उसीके विद्युत तार की चपेट में भानू आ गया, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...