फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कायमगंज कोतवाली के मई हादीदादपुर गंाव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मजदूर गांव की एक दुकान पर आये ट्राला से मौरंग उतार रहा था तभी यह हादसा हुआ। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मई हादीदादपुर निवासी 36 वर्षीय रामवरन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को सुबह वह गांव की ही एक दुकान पर मौरंग उतारने को पहुंचा था। मौरंग लदे ट्राले पर वह चढ़ा इसके बाद मौरंग उतार रहा था इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में वह आ गया । करंट लगने से रामवरन गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और रामवरन के साथ काम कर रहे लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामवरन की पत्नी राखी, मां उर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.