मुरादाबाद, जुलाई 23 -- थाना क्षेत्र में शादी समारोह के बाद बुधवार को टेंट उखाड़ते समय पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। शहरिया निवासी गंगाराम का परिवार वैवाहिक कार्यक्रमों में हलवाई और टेंट लगाने का काम करता है। गांव निवासी जॉनी (16) भी उनके टेंट पर मजदूरी करता था। बुधवार को वह मूंढापांडे गांव में हरपाल सिंह के रिश्तेदार की बेटी की शादी में टेंट लगाने के लिए गया था। गुरुवार सुबह चार बजे टेंट उखाड़ रहा था। इसी दौरान टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से जॉनी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार म...