सोनभद्र, मई 10 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करहिया ग्राम पंचायत में शनिवार शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह बिजली पोल पर चढ़कर अपने घर का बिजली कनेक्शन जोड़ रहा था। शनिवार शाम छह बजे 40 वर्षीय रामधनी पुत्र बासदेव अपने घर के पास बिजली पोल पर चढ़कर घर का कनेक्शन जोड़ रहा था। जानकारी के मुताबिक उस समय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद थी लेकिन तार जोड़ते समय अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया。 यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौतघटना का विवरण घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने जांच क...