फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के समीप बुधवार को हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बांदा-कानपुर मार्ग जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर है।थाना क्षेत्र के मौहार निवासी 40 वर्षीय नोखेलाल राजपूत संविदा लाइनमेन था। बुधवार सुबह तेंदुली फीडर की हाईटेंशन लाइन पर खंभे में चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो सुबह परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नेपाली उर्फ बाबा भी संविदा विद्युत कर्मी हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि साथ मौजूद विद्युत कर्मी ने लापरवाही बरतते हुए सप्लाई चालू करवा दी, जिससे य...