एटा, दिसम्बर 11 -- विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लाइनमैन झुलस गए, जिन्हे स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घरवालों में घटना को लेकर रोष है। थाना सकीट के गांव नाजिरपुर निवासी नरेन्द्र कुमार सकीट विद्युत निगम में लाइनमैन पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार दोपहर को सकीट औंछा मार्ग पर एलटी की लाइन पर काम कर रहे थे। काम करते समय अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर रुप से झुलस गए नीचे गिर गए।जानकारी पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जेई भूप सिंह ने बताया कि घटना होने के बारे में जानकारी की गई है। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। जबाव न देते हुए कॉल काट दी। अलाव की आग में झुलसा युवक, हालत गंभीर राजा का रामपुर। खेत ...