मैनपुरी, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने विधि-विधान से मोर के शव का अंतिम संस्कार कराया। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत विनायकपुर के प्रधान रामहेत सिंह चौहान को सूचना मिली कि गांव से गुजरी 11000 वोल्ट की हाईटेंशन की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने राम हेत सिंह चौहान विद्यालय के बच्चों के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार कराया। जिससे गांव में भावुक माहौल बन गया। ग्राम प्रधान ने बच्चों को बताया कि मोर हमारे देश की पहचान है और सभी को इसका सम्मान व संरक्षण करना चाहिए। इस मौके पर छात्र मोहित सिंह चौहान, कन्हैया, अंश, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.