शामली, जून 7 -- चौसाना। ऊदपुर में शुक्रवार को खेलते समय ग्यारह वर्षीय बालक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित आसिफ गांव स्थित सहकारी समिति के मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही बालक गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि सहकारी समिति परिसर के निकट ...