मैनपुरी, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोरी की जिंदा जलकर मौत हो गई। किशोरी पेड़ पर बेर तोड़ने के लिए चढ़ी थी। तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना सोमवार सुबह 11:30 बजे की है। ग्राम सलेमपुर निवासी 12 वर्षीय नेहा पुत्री कैलाश गांव के निकट ही बेर के पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ रही थी। पेड़ के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और पेड़ पर ही जलने लगी। कुछ ही देर में जलकर उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लड़कियों ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी तो लोग मौके पर दौड़ पड़े। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.