हरदोई, अप्रैल 4 -- बेनीगंज। नया गांव घरेहरा पुल के पास सरदार के झाले की ओर जा रही 11000 वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से कंबाइन मिस्त्री की मौत हो गई। लालपालपुर निवासी नीरज तिवारी अपनी रिश्तेदारी में नया गांव निवासी सुरेंद्र के यहां गेहूं कटाई को कंबाइन लेकर आए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे मशीन खराब हो गई। उस वक्त वह हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ी थी। मशीन ठीक करने के लिए धरौली गांव निवासी कंबाइन मिस्त्री सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। बताया गया कि जैसे सुखबीर मशीन के ऊपर चढ़े तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस स्थान पर 11000 वोल्टेज लाइन के तार गुजर रहे हैं, वे काफी नीचे लटक रहे हैं। पहले भी यहां कई हादसे हो चु...