एटा, मार्च 31 -- कार्य करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में सरिया आ गई। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। सांस होने की आशंका पर साथी मजदूर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना मलावन के गांव दलेलपुर निवासी रामनिवास (45) पुत्र हरीदास मजदूरी करते थे। गांव सैंथरी के पास बिल्डिंग बन रही है जिसमें वह काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। मंगलवार की देर शाम मजदूर रामनिवास ने सरिया को ऊपर उठाया। सरिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और सरिया में करंट दौड़ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े। साथी मजदूर युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.