रामपुर, जून 13 -- सैदनगर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। किशोर अपनी छत के ऊपर खेल रहा था और तार टूटकर गिरने से हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से झूम से किशोर को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मामला थाना टांडा क्षेत्र के सूरत सिंहपुर उर्फ नया गांव की है। गांव के बीचों-बीच से हाईटेंशन बिजली की लाइन निकल रही है। शुक्रवार शाम गांव निवासी मोहम्मद हसन का बेटा साकिब उम्र 13 वर्ष घर की छत पर खेल रहा था। किशोर के साथ मोहल्ले के और भी कई बच्चे खेल रहे थे। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनियां साफ करते समय युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आया, गंभीर अचानक हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर घर की छत पर गिर गया। छत के ऊपर खेल रहा किशोर शाकिब तारों की चपेट में आ गया। पास खड़े अन्य बच्चों ...