हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से रात में 2 घंटे अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर
उरई, जून 29 -- उरई। संवाददाता कालपी रोड स्थित पावर हाउस के यार्ड में रविवार की देर रात हाईटेंशन लाइन गिरने से 2 घंटे बिजली आपूर्ति धड़ाम होने से आधा शहर अंधेरे में डूब गया।वहीं पूरी रात बिजली ट्रिपिंग ने रात भर लोगों को रुलाया। मोहल्ला राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बजरिया, तिलक नगर, घंटाघर जेल रोड में बिजली ट्रिपिंग से लोग रात भर रतजगा करने को मजबूर रहे।
बिजली कटौती की स्थिति कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग गर्मी में रात भर बिलबिला रहे हैं। रविवार की देर रात कालपी रोड स्थित पावर हाउस के यार्ड में हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसके बाद आधे शहर की बिजली गुल हो गई। भीषण उमस भरी गर्मी में रात में बत्ती गुल होने के बाद लोग गर्मी से बिलबिला उठे। वही 2 घंटे के बाद आपूर्ति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.