लखनऊ, नवम्बर 10 -- मोहनलालगंज। धर्मावत खेड़ा गांव में डंपर ने हाईटेंशन लाइन का तार तोड़ दिया। मिट्टी डाल कर डंपर गोसाईंगंज की तरफ न्यू जेल रोड पर जा रहा था। प्रेशर न गिराने से डाला उठा रहा। जिससे टकराकर तार व खम्भा टूट गया। धर्मावत खेड़ा में देर रात तक बिजली गुल रही। वहीं यूपीआईएल उपकेंद्र के खुर्शीदबाग में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली बंद कराई। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि 30 मिनट बाद बिजली बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...