श्रावस्ती, जून 28 -- जमुनहा, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत फत्तेहपुर बनगई ग्राम पंचायत के मजरा बनगई गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घोड़े पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बनगई निवासी जाकिर अली पुत्र हामिद अली का मकान जमुनहा-बहराइच राजमार्ग के किनारे स्थित है। उन्होंने घर के पास एक घोड़ा बांध रखा था। बताया जाता है कि घोड़े के ऊपर से ही हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक लाइन का एक तार टूटकर घोड़े पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित जाकिर अली ने बताया कि वह मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और सामान ढोने सहित अन्य कार्यों में घ...