हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दहशत में आए लोग
इटावा औरैया, जून 27 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर आबादी के बीच सड़क पर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ तार गिरते ही घरों के बाहर और छतों पर सो रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करंट फैलने की आशंका से लोग घबराकर अपने घरों के अंदर चले गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तार से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। लाइन बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हादसे के बाद की स्थिति स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।इसी बीच सुबह के समय एसएवी इंटर कॉलेज के सामने भी लाइन टूटकर लटक गई। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.