वाराणसी, मार्च 1 -- पिंडरा। बरवां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार हटाने में लापरवाही पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार दोपहर में गोजखर उपकेंद्र के जेई अमेरिका सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने लाइन चार्ट की अनदेखी करते हुए हाईटेंशन तार को स्कूल की चहारदीवारी से सटाकर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि प्राथमिक विद्यालय परिसर से हाईटेंशन तार और पोल को हटाकर सीसी रोड के रास्ते ले जाया जाए, लेकिन विभाग की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन तार किसी के घर की छत के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा और इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाए...