देवघर, मार्च 14 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के घोरमारा लतासारे के समीप शुक्रवार को तेज धूप और तेज हवा के कारण हाईटेंशन बिजली तार में अचानक शॉर्ट-सर्किट से तार में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी पवन कुमार, सुनील कुमार यादव और कृष्ण कुमार दास मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर बिजली लाइन कटवायी, ताकि दुर्घटना न हो। उसके बाद कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त तार ठीक की। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गयी। इस दौरान कुछ समय तक इलाके में बिजली बाधित रही। बिजली कर्मी पवन कुमार ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की खराबी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.