बांका, जून 18 -- पंजवारा। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत कचमचिया विषहरी टोला में मंगलवार देर रात्रि करीब 2 बजे 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से विजय मंडल की मक्के की फसल जल ग‌ई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि,इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- धोरैया में झुके बिजली पोल और लटकते तार बने खतराग्रामीणों का आक्रोश वर्षों से घरों और खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है।लोगों ने बिजली कंपनी से अविलंब जर्जर हो चुके तारों को दुरुस्त करने या फिर कवर्ड वायर लगाने की मांग की है।यहां के घरों और खेतों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवीए के हाई टेंशन विद्युत लाइन किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। मंगलवार रात करीब 2 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद मे...