दुमका, जून 18 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत के नयाडीह निवासी सुरेश राय का अबुवा आवास पिछले साल से अधूरा पड़ा है। आवास के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण कोई मिस्त्री-मजदूर काम करने को तैयार नहीं। सुरेश ने बताया कि 11 सदस्यों के परिवार के पास पुरखों के सिर्फ तीन कमरे हैं। झारखंड सरकार की अबुवा आवास योजना से उम्मीद जगी, पर बिजली मिस्त्री तार हटाने के लिए मोटी रकम मांग रहा है, जो वे देने में असमर्थ हैं। घर बनाने के लिए उनके पास यही एकमात्र जमीन है। हालांकि इस संबंध बिजली विभाग के लाईन मैन रामपद रजक से बात करने पर उन्हने बताया कि इसकी कोई लिखित जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है। यदि ऐसा है तो जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...