सुपौल, मई 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड छह स्थित हटिया चौक से बॉर्डर रोड जाने वाली व्यस्त सड़क पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भगत मोहल्ला के समीप सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मालवाहक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। जानकारी के अनुसार यूपी 78 सीटी 3313 नंबर का कंटेनर ट्रक हटिया चौक से बॉर्डर रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में ट्रक आ गया। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण तार छूते ही अचानक चिंगारी निकली और ट्रक के टायर में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 यह भी पढ़ें- हड़कंपः व्यस्त ...