मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के भगवानपुर लिच्छवी नगर रोड नंबर एक में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर की पेंटिंग कर रहे दो मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में अमन कुमार चौधरी (24) की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई बसंत शुक्ला (45) जख्मी हो गया। उसे ब्रह्मपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। अमन तुर्की थाना के छाजन निवासी भुनेश्वर चौधरी का पुत्र था। जख्मी बसंत शुक्ला बहिलवारा गांव का रहने वाला है। दोनों रिटायर्ड आर्मी जवान श्याम प्रसाद सिंह के मकान में पेंटिंग का काम कर रहे थे।घटना यह भी पढ़ें- हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पेंटर की मौत, चार घंटे बवाल की सूचना मिलते ही मृतक और जख्मी के परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। मृतक के शव को दरवाजे पर रखकर गृहस्वाम...