देवघर, दिसम्बर 17 -- देवघर। जसीडीह थाना अंतर्गत रोहिणी पांडेय टोला में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के चपेट में आने से एक पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहिणी निवासी दिवाकर पांडेय का 25 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार पांडेय के रूप में की गई । वह धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा निर्मिण मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य कराते थे । जिससे अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपनी जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी कटाई एवं अन्य कार्य करा रहा था। काम के दौरान मशीन का पंजा उधर से गुजरे 11 हजार वोल्ट का केबल तार बार-बार टकरा रहा था, जिससे मशीन चालक को काम करने में परेशानी हो रही थी । जिसकी जानकारी उसे होने पर वह जमीन के बगल स्थित एक घर की छत पर चढ़ कर केबल को हटाने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान 11 हजार वोल्ट क...