रांची, मई 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास इटकी-ब्राम्बे सड़क पर शनिवार की शाम हाईवा चालक हादसे हो गया। हाईवा चालक अरविंद मुंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि अरविंद मुंडा चिप्स और अलकतरा मिश्रण लोड कर सड़क निर्माण कार्य स्थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में हाईवा बिजली पोल से टकरा गया, जिससे हाईटेंशन तार टूटकर वाहन पर गिर गया और चालक करंट की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...