मऊ, जुलाई 19 -- मऊ, संवाददाता। कोपागंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार शाम लगभग 6 बजे 12 वर्षीय बालक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बड़ागांव निवासी 12 वर्षीय अंशु मौर्य पुत्र धर्मेंद्र मौर्य शनिवार शाम करीब 6 बजे बारिश के दौरान छाता लेकर अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से अंशु गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अंशु को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर मुकेश यादव ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि अंशु का शरीर लगभग 40 प्रतिशत झुलस गया है।...