भागलपुर, मई 11 -- सन्हौला, संवाद सूत्र सन्हौला थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव के बहियार में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अमडीहा के एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मों मोस्ती अंसारी का 12 वार्षीय पुत्र बकरी चराने बहियार गया था। पास के बगीचा में पेड़ पर चढ़ कर चिड़िया का बच्चा निकाल रहा था। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन तार से पेड़ की टहनी छूने से वह पेड़ पर ही लटक गया। लोगों ने जबतक उसे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। यह भी पढ़ें- भरनो में वज्रपात की चपेट में आने से छात्र की मौत, छोटा भाई घायल सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन परिजन ने शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार किया। यह भी पढ़ें- हाईटें...