सोनभद्र, नवम्बर 30 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में रविवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। वह बबूल के पेड़ पर चढ़कर किशोरी चारा काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कोंगा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हृदय नारायण ने बताया कि रविवार को उनकी 15 वर्षीय पुत्री गायत्री चारा काटने के लिए गई थी। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बबूल के पेड़ पर चढ़कर चारा काट रही थी। इसी दौरान वह उपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। वह कुछ देर तक पडे़ पर लटकी रही। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से किशोरी को नीचे उतारा गया। उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.