सिद्धार्थ, मई 25 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार कस्बा के अशोक नगर वार्ड के टोला महुआ में 18 मई की शाम छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में उस्का एक हाथ काटना पड़ा। मासूम के मामा गुरु बिंद पासवान ने रविवार को उस्का बाजार पुलिस को तहरीर देकर बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग की। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बडिहारी गांव निवासी विराट (सात) पुत्र संजय कुमार अपने मामा के घर उस्का बाजार कस्बा के अशोक नगर वार्ड के टोला महुआ में आया हुआ था। विराट 18 मई की शाम छत पर खेलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल में ले गए वहां...