हाईटेंशन तार की चपेट में आए छात्र की मौत
गंगापार, जून 16 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के छोटी बोंगी गांव निवासी कुंअर सिंह पेटल का 14 वर्षीय बेटा अरुण पटेल 10 जून के दिन गांव के बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था कि पास से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। अरुण को गंभीर हालत में परिजनों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान किशोर अरुण की मौत हो गई।अरुण दो भाइयों में छोटा था,और कक्षा आठ में पढ़ता था। बड़े भाई अनुज बहन सिम्पी, माता सरिता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.