फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के विद्युत तारों के टूटने से इनकी चपेट में आकर दो युवकों की जलकर मौत हो गई। दोनों युवक शौच के लिए जा रहे थे तभी हादसा हो गया। मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शवों को नहीं उठने दिया। गुरुवार की सुबह थाना एका के रुहासी पट्टी में दो युवक भूपेंद्र (28) पुत्र जगदीश शाक्य और प्रदीप (28) पुत्र अशोक शाक्य गांव से खेतों की ओर शौच के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे गांव में गली से बाहर निकले तभी 11 हजार की लाइन के हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और वे टूटकर गिर गए। तारों के गिरते ही दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों को भागने तक का मौका नहीं मिल पाया और तारों में बुरी तरह फंस गए। दोनों युवकों की मौके पर ही विद्युत करंट से जलकर मौत हो गई। घटना ...