हाजीपुर, अप्रैल 8 -- महनार। सं.सू. महनार के स्टेशन रोड में झुरुखिया के पास सोमवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने 'प्यार' को एक खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया। प्रेम की जिद में एक युवती करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन 400 किलो वोल्ट के टॉवर पर चढ़ गई। नीचे खड़ी भीड़ उसे पुकार रही थी और ऊपर बैठी वह अपने दिल के फैसले पर अडिग थी। इस चर्चित घटना को लेकर महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया और तत्काल बचाव व सुरक्षा की कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसडीपीओ के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी और इसी जिद में उसने इतना खतरनाक कदम उठाया। टॉवर पर बैठी युवती को देखकर आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.