कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ। बहबलपुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ अलुआ ने शुक्रवार को पुलिस चौकी के सामने स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ कर काफी देर तक हंगामा किया था। मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। अब पुलिस ने शातिभंग की आशंका में उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि युवक मोबाइल पर रील देखकर और आए दिन सामने आ रही टावर पर चढऩे की घटनाओं से प्रभावित था। इसी के चलते उसने अतिरिक्त दबाव बनाने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया। यह भी पढ़ें- बहबलपुर में हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक उन्होंने बताया कि युवक का कोई स्पष्ट विवाद सामने नहीं आया, बल्कि वह बेवजह हंगामा कर रहा था। पुलिस...