बदायूं, मार्च 21 -- बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित गांव गढ़ौली में हाईटेंशन लाइन के खंभे लगाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे 11 मीटर ऊंचे पोल के बीच की दूरी मानकों से अधिक है, जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए आश्वस्त किया कि पोल की ऊंचाई बढ़ाकर 13 मीटर की जाएगी और उनके बीच की दूरी भी मानकों के अनुरूप कम रखी जाएगी। जिसके बाद विद्युत विभाग ने पोल लगाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...