कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद तहसील चायल के सेंवढ़ा गांव में बुधवार दोपहर हाईटेंशन से निकली चिनगारी से किसानों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना पुलिस समेत राजस्व विभाग को दी है।पिपरी थाने के सेंवढ़ा गांव निवासी शोभा निषाद, मोहित, रामसरन और नसीरपुर गांव के नर्वदा प्रसाद ओझा आदि ने गांव के बाहर स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल लगा रखी है। किसानों के अनुसार उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन का तार गया है। जोकि इस समय काफी नीचे लटक रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों से की। इसके बाद भी ढीले तार को दुरुस्त नहीं कराया गया। बुधवार दोपहर हाईटेंशन की चिनगारी से उनकी पकी गेहूं की फसल में आग लग गई।...