लखनऊ, जून 6 -- पारा में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गया। यह देखकर साथी उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से बहराइच के राजा बौडी उमरिया खुर्द गांव निवासी छोटू (35)मजदूरी करता था। वह मानक नगर स्थित विक्रम नगर के पास परिवार संग किराए पर रहता था। मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि छोटू पारा चौकी के पास से निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। शनिवार सुबह 10 बजे वह मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। अचानक उसका हाथ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देखकर साथी मजदूर दौड़े और फौरन घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक मजदूरों के साथ छोटू को फौरन गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहा...