कन्नौज, दिसम्बर 23 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार को टेंट कर्मी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी चंद्रभान राजपूत 30 वर्षीय पुत्र स्व. होतेलाल नगर के एक टेंट हाउस में काम करता था। नगर के चौखटा चौराहे के करीब एक बुजुर्ग की मृत्यु के बाद आयोजित तेरहवीं संस्कार के लिए लगाया गया टेंट मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हटाया जा रहा था। इसी दौरान चंद्रभान टेंट के लोहे का पाइप खोल रहा था कि अचानक वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी हालत नाजुक हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.