कौशाम्बी, जून 11 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ गांव में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उपचार मिलने से पहले ही मोर ने दम तोड़ दिया। गांव के रामबाबू ने मोर को सम्मानपूर्वक तिरंगे में लपेटकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा मनोज कुमार ने मोर को अपने कब्जे में लेकर बताया कि पहले उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय पक्षी का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...