मिर्जापुर, मई 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज, अयोध्या और मिर्जापुर में सैन्य भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है। तीनों जिलों की सैन्य भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की पहचान कर सूची बनाई गई है। सैन्य भूमि पर सैकड़ों लोगों का अवैध कब्जा हटाने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है। रक्षा संपदा कार्यालय की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज की नई छावनी में तीन एकड़ भूमि पर 100 से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा किया है। मिर्जापुर में 400 एकड़ हवाईपट्टी की 100 एकड़ भूमि पर खेती हो रही है। यह भी पढ़ें- तालाबों पर अवैध कब्जों की भरमार कुछ लोगों ने हवाई पट्टी की भूमि पर निर्माण भी किया है। अयोध्या में चार अलग-अलग सैन्य भूमि पर 252 परिवार मकान बना चुके हैं। अयोध्या में गुप्...