जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह खड़िया बस्ती में ननकू लाल की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी लाल उर्फ जसवीर सिंह उर्फ विकी साहब सिंह उर्फ सर्वजीत की जमानत अर्जी हाई कोर्ट से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को ननकू लाल की हत्या की हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अधिवक्ता के अनुसार हाईवे में तुरिया बेड़ा के पास आर्केस्ट्रा बॉक्स से देसी पिस्तौल बरामद होने के मामले में राहुल महतो को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई उसके खिलाफ एमजीएम थाना में 8 दिसंबर 2025 को पुलिस ने केस दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...