संभल, फरवरी 25 -- शहर में वर्षों से आयोजित होने वाला सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाला पारंपरिक नेजा मेला इस वर्ष भी नहीं लगेगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने धार्मिक नेजा मेला कमेटी की याचिका खारिज कर दी है और कमेटी को निचली अदालत में जाने का निर्देश दिया है। वहीं गत वर्ष प्रशासन ने आक्रांता के नाम पर नेजा मेला होने के चलते अनुमति नहीं दी थी। विगत दो वर्ष से मेला नहीं लग रहा है। वहीं कमेटी ने नए सिरे से 2027 में मेला लगाने का प्रयास करने की बात कह रही है। मंगलवार को नेजा मेला कमेटी के कानूनी सलाहकार खुर्शीद अहमद एडवोकेट ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका पर सुनवाई हुई, हालांकि आदेश की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है। यदि आदेश में कोई राहत मिलती है तो आयोजन पर विचार किया जाएगा,...