लखनऊ, जून 22 -- नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को उस समय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया, जब फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से हाईकोर्ट के आदेश पर निर्वाचित घोषित किए गए सपा पार्षद ललित किशोर तिवारी के परिचय को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस पार्षद मुकेश चौहान ने महापौर सुषमा खर्कवाल से आग्रह किया कि सदन में नए सदस्य के रूप में ललित किशोर तिवारी का औपचारिक परिचय कराया जाए, लेकिन महापौर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद ललित किशोर तिवारी स्वयं अपनी सीट से खड़े हो गए और अपना परिचय देते हुए कहा, मेरा परिचय यही है कि सदन में मौजूद सभी लोग मुझे जानते हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा के पांच और सपा की ममता रावत चुनी गई, सदन की बैठक में हुई घोषणा।जीत के बाद स्वागत- मिठाई वितरण हुआ। महापौर की ही देन है कि आज पूरे प्रदेश के लोग भी मुझे जान गए हैं।ललित क...