देवरिया, जून 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रही निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव अपने बचाव के लिए उच्च न्यायालय ने लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक दौड़ लगाई। लेकिन किसी भी न्यायालय से राहत नहीं मिली। आखिरकार गोरखपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दिल्ली से निलंबित बीएसए को गिरफ्तार कर लिया। अब फरार लिपिक पुलिस की रडार पर है। उधर बीएसए की गिरफ्तारी की सूचना के बाद मंगलवार को दिन भर बीएसए कार्यालय में खलबली मची रही। गोरखपुर पुलिस के बयान में बीएसए कुछ और राज उगल सकती हैं और बीएसए कार्यालय में दफन कुछ और राज भी बाहर आ सकते है? यह भी पढ़ें- थुम्मा के तत्कालीन बीईओ पर भी गिरी गाजकृष्णमोहन सिंह की पृष्ठभूमि कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग गांव निवासी सहायक अध्यापक कृष्णमोहन सिंह...